नौंवा शिराजे हिंद महोत्सव 13,14 फरवरी को

 जौनपुर। समाजिक संस्था जन गण मन द्वारा नौंवा शिराजे हिंद महोत्सव 13 व 14 फरवरी को शाम पांच बजे से स्थानीय नगर पालिका के टाउन हाल मैदान में मनाया जाएगा। कन्या भ्रूण हत्या, आतंकवाद, एड्स उन्मोलन की रोकथाम व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह कार्यक्रम होगा। इसमे लखनऊ, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के कलाकार अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को जागरुक करेंगे। साथ ही संस्था द्वारा जौनपुर के माटी के लालों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने जनपद का नाम रौशन किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन 13 फरवरी को मुख्य अतिथि पारसनाथ यादव करेंगे, तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, हनुमान प्रसाद सिंह व अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव करेंगे। 14 फरवरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीजी होमगार्ड रंजन द्विवेदी, एसपी सिंह प्रमुख सचिव नगर विकास, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक राजु बाबु सिंह, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, जिलाधिकारी वाराणसी राजमणि यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन करेंगे। यह जानकारी संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान व मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैनी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

news 1184396491620513566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item