डीआईओएस के ऊपर लगे आरोप की जांच 17 फरवरी को
https://www.shirazehind.com/2016/02/17.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ की डीएम से शिकायत की जांच 17 फरवरी को दिन एक बजे की जायेगी। एडीएम रजनीश चंद्र ने जिला अध्यक्ष और महामंत्री को पत्र लिखकर उक्त तिथि और समय पर पूरे साक्ष्यो के साथ अपने कार्यालय में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। मालूम हो कि कई दिनो से माध्यमिक शिक्षक संघ डीआईओएस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आन्दोलन कर रहा है साथ में इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी से किया था। डीएम ने पूरे मामले के जांच की जिम्मेदारी एडीएम को सौपा है।

