जेएनयू विश्वविद्यालय के कृत्यों के खिलाफ सड़क पर उतरा अभाविप

राष्ट्र विरोधी कार्यों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक जताया विरोध
    जौनपुर। जेएनयू विश्वविद्यालय में कम्युनिस्ट व वामपंथियों द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगाने और आतंकवादी अफजल गुरू के फांसी को नागरिक हत्या बताने के विरोध में गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किये। देखा गया कि अभाविप कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण के दौरान जमकर प्रदर्शन करने के बाद पुतला दहन किया और उपरोक्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये केन्द्र व राज्य सरकार का ध्यान लिखित रूप से आकृष्ट कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जेएनयू विवि में कम्युनिस्ट व वामपंथी विचारधारा के लोगों ने आतंकवादी अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी करते हुये उसकी फांसी को नागरिक हत्या बताया। इतना ही नहीं, देश विरोधी नारे लगाते हुये हर घर से अफजल के निकलने और बन्दूक के दम पर आजादी लेने की बात कही गयी। वक्ताओं ने कहा कि उपरोक्त प्रकरण से एकदम साफ स्पष्ट हो रहा है कि उक्त विवि देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। विवि सहित इससे सम्बन्धित सभी लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चलना चाहिये। इस अवसर पर विभाग संयोजक रमेश यादव ओजस्वी, राज सिंह, शिवांग दूबे, ऋ़षिकेश श्रीवास्तव, आलोक रंजन, सचिन तिवारी, गौरव सिंह, संदीप मिश्रा, हरिश्चन्द्र तिवारी, अवनीश सिंह, आशीष रंजन, अभिषेक, अंकित, आशीष जायसवाल, अजय निषाद, बिन्द कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 5106263176292260503

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item