सैदनपुर व इन्दरिया में आयोजित की गयी किसान पंचायत

 जौनपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिये वरदान सिद्ध होगी। अब दैवीय आपदा आने की स्थिति में किसानों को आंसू नहीं बहाना पड़ेगा। उक्त बातें भाजपा नेता डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने गिरजाशंकर जूनियर हाईस्कूल सैदनपुर व इन्दरिया गांव में आयोजित किसान पंचायत में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन दूबे व संचालन मल्हनी विस प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने किया। अन्त में विद्यालय के प्रबंधक आलोक रंजन सिन्हा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान विनय मिश्र, रवीन्द्र नाथ दूबे, राम नारायण मौर्य, जय प्रकाश सिंह, धर्मसेन सिंह, जे.आर मौर्या, लालचन्द मौर्य, गंगाराम मौर्य, शोभनाथ मौर्य, रामश्री यादव, झूरी आदि मौजूद रहे।

Related

news 5585010978587673704

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item