19वें दीक्षांत समारोह के पूर्व व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन

 जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में बुधवार को आयोजित 19वें दीक्षांत समारोह के पूर्व व्याख्यानमाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. जगदीश सिंह ने आॅप्टिकल फाइबर सेंसर्स पर व्याख्यान देते हुये विभिन्न सेंसर्स की तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही बताया कि अलग-अलग सेंसर अलग-अलग प्रभावों के अध्ययन में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कैसे लिब्स टेक्नोलाॅजी का उपयोग मंगल पर भेजे गये क्यूरिआसिटी रोवर पर हो रहा है। आॅप्टिकल सोसाइटी आॅफ अमेरिका के फेलो प्रो. सिंह ने बताया कि कैसे हम फाइबर सेंसर का इस्तेमाल कर बड़ी-बड़ी इमारतों, पुलों, बांधों की सुरक्षा की जानकारी उसके जीवनकाल तक हासिल करते रहेंगे। इस अवसर पर डीन प्रो. बीबी तिवारी, संयोजक प्रो. एके द्विवेदी, सुशील कुमार, डा. आलोक गुप्त, प्रवीण सिंह, शैलेश, सुधीर, नितांत, सौभाग्य, तुषार, वर्तिका, पूनम, रितेश बरनवाल, प्रभात शुक्ल, अजय मौर्य, विशाल यादव, बीपी तिवारी, आनंद सिंह, जय सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, बृजभूषण राय, अंकित सेठ, निधि, राहुल यादव, स्नेहलता, शिवांगी मिश्र, दीपिका, नेहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 9002203119824871534

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item