छात्राये भी हर क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन कर रही है : D.M
https://www.shirazehind.com/2016/02/dm_10.html
जलालपुर।क्षेत्र के राष्ट्रीय इण्टर कालेज महरेव पुरेव मे बुधवार के दिन विद्यालय के संस्थापक स्व0 पारसनाथ सिंह उर्फ मैनेजर सिंह के मूर्ति का अनावरण विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संयोजक जय सिंह की देख रेख मे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर भानुचन्द्र गोस्वामी के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तुफानी सरोज अतिथि विनोद यादव रहे मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक के मूर्ति का अनावरण करके दीप प्रज्वलित कर माॅ सरस्वती के चित्र तथा पूर्व प्रबन्धक के प्रतिमा पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण किया। प्रबन्धक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृत चिन्ह तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृत कार्यक्रम मे प्रतिभाग करते हुए सरस्वती बन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथि जी आये आज मोरे अंगना। गा कर सबकों भावविभोर कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के प्रबन्धक इन्दुप्रकाश सिंह पमपम ने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियो की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के कर्मठ उर्जावान तथा विद्ववान शिक्षक विद्यार्थियो के अन्दर छिपी प्रतिभा का मुल्यांकन करके उसे निखारने का कार्य सदैव करते रहे। इस संस्थान के माध्यम से आने वाली पीड़ी को सुशिक्षित एवं सुसंस्कारिक बनाकर एक राष्ट्रवादी चरित्रवान सुयोग्य नागरिक के रुप मे देश को समर्पित करना हमारे विद्याालय का लक्ष्य होगा। उन्होने मुख्य अतिथि से विद्यालय की समस्याओ की तरफ इसारा करते हुए नाले मे एक पुलिया तथा विद्यालय के पूर्वी छोर पर बह रहे नाले को पक्का करने की मॅाग किया। इस अवसर पर भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि संस्थापक ने इस क्षेत्र को शिक्षित करने के उददेश्य से एक छोटा सा पौधा लगाया था आज वह बट वृक्ष का रुप धारण कर लिया है। बच्चो की प्रतिभा की प्रशन्सा करते हुए उन्होने कहा कि छात्रो के साथ साथ छात्राये भी हर क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बच्चे अपनी प्रतिभा को कभी कुन्द न होने दे। इस अवसर पर पवन गुप्ता. पंकज भूषण मिश्र.राजीव सिंह.प्रधानाचार्य डा0 शैलेन्द्र सिंह उदयराज यादव.आर डी सिंह. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मन्त्री रमेश सिंह. जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधनरायण पाल रामचन्दर सिंह ओम प्रकाश सिंह. डा0 विनोद सिंह. उदयराज मिश्र.वेद प्रकाश सिंह.डा0 विरेन्द्र सिंह.डा0 अनिल सिंह.सुबेदार यादव.श्याम बहादुर सिंह. के आलावा अभिभावक तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का संचालन पारसनाथ सिंह ने किया।
