विभा तिवारी ने जीता दो गोल्ड मेडल किया जौनपुर का नाम रौशन

जौनपुर। सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटक्निक आजमगढ़ में आयोजित प्रविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन खेल कूद प्रतियोगिता में जौनपुर राजकीय पालिटेक्निक के छात्र-छात्राओ का दबदबा रहा है। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विभा तिवारी ने 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता और चार सौ मीटर दौड़ व लम्बी कूद में सिल्वर पदक प्राप्त किया। इतना ही नही विभा ने सर्वाधिक 16 अंक प्राप्त किया साथ में व्यक्तिगत चैपियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया। टेबुल टेनिस में भी जौनपुर का ही कब्जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छात्रो ने गोल्ड जीता और बैडमिन्टन में सिल्वर पदक प्राप्त कर इस संस्था का नाम पूर्वी क्षेत्र गौरवान्वित किया। संस्था के प्राधानाचार्य ने विजयी छात्र-छात्राओ और टीम मैनेजर जितेन्द्र बहादुर यादव को बधाई दी है।


Related

news 136947647730743583

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item