28 फरवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे बिजलीकर्मी
https://www.shirazehind.com/2016/02/28.html
जौनपुर। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को बिजली उपकेन्द्र नईगंज में हुई जहां टीजी 2 के अधिकारों एवं संगठन को मजबूत करने के बारे में चर्चा हुई। इस दौरान समूह ग में टीजी 2 कर्मचारियों के पदोन्नति में भेदभाव पूर्ण रवैये पर नाराजगी जताते हुये पदोन्नति में 10 साल की बाध्यता को समाप्त कर पुरानी प्रक्रिया बहाल करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुये सरकार से इसे अमली जामा पहनाने की मांग किया गया। अन्त में आह्वान किया गया आगामी 28 फरवरी को सभी कर्मचारी काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करें। बैठक में जितेन्द्र यादव, रामानुज सिंह, विजय बहादुर, एसपी सिंह, राकेश राय, प्रदीप कुमार, विपुल, दीपक, नरसिंह, अजीत, अशोक, प्रवेश, विपिन, मनोज, शैलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अरविन्द मिश्रा एवं संचालन सत्या उपाध्याय ने किया।

