पंचायत में गए युवक के घर दबंगो ने बोला धावा 4 महिलाए घायल

मछलीशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर हो रही पंचायत में गाव के ही एक युवक कामता प्रसाद यादव के पहुच जाने के बाद कुछ लोग ने रविवार की शाम उनके घर पर धावा बोलकर जमकर तांडव किया और घर पर मौजूद महिलाओ पर पत्थर बाजी करते हुए लाठी डंडे से पिटाई किये जिसके चलते चार महिलाए घायल हो गयी।घटना की जानकारी होते ही कोतवाल मछलीशहर अरविन्द यादव व् पंवारा थाने की भारी संख्या में फ़ोर्स के पहुचने पर मामला शांत हुआ ।
बताया जाता है कि उक्त गांव के बृजलाल व् राधेश्याम यादव के बीच जमीनी विवाद था । जिसमे रविवार को पंचायत होनी थी जो स्थगित हो गयी ।कमला प्रसाद का आरोप है कि पंचायत स्थगित होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मेरे घर पर धावा बोल दिए ।घर की महिलाओं बच्चों को जमकर पीटा । दरवाजे पर खड़ी मोटर साइकिल चारा मशीन पम्पिंग सेट तोड़ डाले । घर में तोड़ फोड़ कर जानवरों की भी पिटाई किये । सूचना मिलने पर पुलिस आई तो मामला शांत हुआ ।घर के पुरुष घर छोड़ कर भय के मारे भाग गए घटना के बाद भयभीत कमला प्रसाद यादव थाने पर जाकर पूरे मामले को थाना प्रभारी को बताते हुए आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दिए। कमला प्रसाद की तहरीर पर पवारा थाने की पुलिस 7 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ बलबा सहित तमाम धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में जुट गयी।पुलिस के सक्रिय होते ही सभी आरोपी फरार हो गए।

Related

news 6538604807747550113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item