मुंसिफ न्यायालय के लिये हुआ हंगामा ,न्यायालयों का हुआ बहिष्कार

मछलीशहर। स्थानीय तहसील में प्रस्ताव के बाद भी अभी तक मुंसिफ कोर्ट स्थापित न होने आखिरकार सोमवार को बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्तागण हंगामा करते हुए सभी कोर्ट का बहिष्कार करने को घोषणा करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
          गौरतलब हो कि तहसील में उच्च न्यायालय एंव शासन के स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक कोर्ट की स्थापना न हो पाने के कारण सोमवार को तहसील के अधिवक्तागण आक्रोशित हो गए और विरोध स्वरूप सभी कार्यालय का बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए एस डीएम विजय बहादुर सिंह को    जनपद न्यायधीश के नाम ज्ञापन सौपते हुए मुंशफकोर्ट की माग किये।इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा इस पर अमल नहीं किया गया तो अधिवक्ता आर पार की लड़ाई लड़ेंगे ।क्योंकि फरवरी के अंतिम सप्ताह में कोर्ट स्थापित होने का प्रस्ताव था । जिसके लिए जिला जज द्वारा तहसील में स्थलीय निरिक्षण भी हो चुका है तब बिलम्ब किस बात का ।बैठक में दिनेश चंद सिन्हा आरपी सिंह अशोक श्रीवास्तव प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा , धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ललित मोहन तिवारी रमेश यादव आशीष चौबे पवन कुमार महेंद्र मौर्य विनय पाण्डे राजाराम यज्ञ नारायण सिंह राज कुमार पटवा मनमोहन तिवारी वीरेंद्र मौर्य आदि उपस्थित थे ।  

Related

news 1991993320582514059

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item