730509 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाया जायेगा: मुख्य चिकित्साधिकारी
https://www.shirazehind.com/2016/02/730509.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज
सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सघन पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान को सफल
बनाने के लिए बैठक किया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
परमहंश यादव को निर्देशित किया कि 21 फरवरी रविवार को सभी विद्यालय खुले
रहेंगे तथा अध्यापक एवं बच्चे भी स्कूल पर उपस्थित रहेंगे। बच्चे अपने
परिवार के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को बूथ पर ही पोलियों की खुराक पिलाने में
सहयोग करे। इसीप्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव को निर्देशित
किया कि आगनबाड़ी भी बच्चों को बूथ पर ही लाकर पोलियो खुराक पिलाने की कृपा
करे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव ने बताया कि जिले में 730509
बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाया जायेगा। जिले में 1909 बूथ, 5787
वैक्सीनेटर, 1218 टीमें, 3654 टीम वैक्सीनेटर, 407 टीम पर्यवेक्षक,
अनुमानित आवासों की संख्या 694211 है। 22 फरवरी से 26 फरवरी तक घर-घर
पोलियों पीने से वंचित बच्चों को पिलाया जायेंगा। उन्होंने बताया कि 27
जनवरी से 3 फरवरी 2016 तक मातृत्व सप्ताह अभियान में जिलाधिकारी भानुचन्द्र
गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
पवन यादव तथा जिले के 27 नोडल अधिकारियों के प्रयास से 108 प्रतिशत लक्ष्य
प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए सभी को बधाई
दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डा. रचना अग्रवाल ने चलचित्र के माध्यम से
पल्स पोलियों अभियान के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर उपमुख्य
चिकित्साधिकारी डा. आरएन तिवारी, डा. एसके मिश्रा, डा. आरके सिंह, डा.
रामप्यारे आदि उपस्थित रहे।
