आर्दश आचार संहिता के निर्देशों का पालन करे सभी प्रत्याशी: एडीएम
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_878.html
जौनपुर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश चन्द्र की अध्यक्षता में आज
सायं कलेक्टेªट सभागार में स्थानीय विधान परिषद चुनाव लड़ने वाले
प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक लिया। जिसमें उन्होंने बताया कि
निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आर्दश आचार संहिता के निर्देशों का पालन करे।
कोई ऐसा कार्य न करे जिससे निर्वाचन आयोग के नियमों के विपरित हो। जिले में
6 तहसीलों में 14 विकास खण्ड, मुगराबादशाहपुर नगर पालिका तथा उपजिलाधिकारी
सदर न्यायालय में कुल 22 मतदान केन्द्र बनाये गये है। मतदान तीन मार्च तथा
मतगणना 6 मार्च को जिला मुख्यालय पर होगी। इस अवसर पर जोगेन्द्र प्रसाद,
सन्तोष, विपिन प्रकाश, बृजेश सिंह के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, सतीश कुमार
सिंह के प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, लल्लन यादव के प्रतिनिधि बजरंग बहादुर
यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, राहुल
विश्वकर्मा, एसपी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी रामाकान्त यादव उपस्थित
रहे।

