विद्या मंदिर के संस्थापक की मनी 9वं पुण्यतिथि
https://www.shirazehind.com/2016/02/9_20.html
जौनपुर। बैजनाथ यादव इण्टर कालेज जमालपुर-मदारपुर के प्रांगण में शनिवार को संस्थापक बैजनाथ यादव की 9वीं पुण्यतिथि मनी जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव एवं विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश यादव जिला पंचायत सदस्य रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वह बहुत ही मिलनसार थे जिसके चलते आज दुनिया उनको याद कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालता प्रसाद यादव एवं संचालन कल्लू नेता ने किया। इस दौरान संत भगवान प्रसाद तिवारी द्वारा अमृतवाणी का प्रवचन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान कौशलेन्द्र यादव, भीमसेन सिंह, जयराम यादव, राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, राजेश मिश्रा, रमेश मिश्र, जयसिंह यादव, कृष्ण मोहन यादव, जय प्रकाश यादव, सत्य प्रकाश यादव, राममूरत यादव के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रबंधक डा. रामकृष्ण यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

