शीतला महायज्ञ के दूसरे दिन गूंजे शीतलाष्टक व दुर्गा सप्तसती के महामंत्र

जौनपुर। नगर के अग्रसेनपुरम् में आयोजित तीन दिवसीय श्री शीतला माता महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को शीतलाष्टक के साथ दुर्गा सप्तसती व शीतला मंत्र से हवन हुआ जहां वैदिक मंत्रोच्चार के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। दिव्य चेतना केन्द्र जनपद शाखा के बैनर तले आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पधारे परम पूज्य दिव्य चेतनानन्द जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन के कुछ क्षण हवन-पूजन के लिये अवश्य निकालना चाहिये, क्योंकि इसी क्षण से पूरे जीवन का कष्ट दूर होता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गुरू जी के नेतृत्व में शीतलाष्टक, दुर्गा सप्तसती व शीतला मंत्र का हवन किया। इसी क्रम में 21 बटुकों ने मंच पर आसीन लगाकर एक स्वर से दुर्गा सप्तसती सहित अन्य मंत्रों का पाठ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, मुम्बई से आये विकास जी, राजनाथ गुप्ता, प्रदीप सिंह साईं, रमेश सिंह, सीमा सिंह, विजय अग्रहरि, अर्चना सिंह, विजय लोहा के अलावा सैकड़ों नर, नारी, युवक उपस्थित रहे।

Related

news 2393594773422172674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item