A.D.M को मिला जफराबाद का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार
https://www.shirazehind.com/2016/02/adm.html
जफराबाद। श्रीप्रकाश सचिव, नगर विकास उ0प्र0 द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा बरनवाल के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दिये जाने के कारण जिलाधिकारी जौनपुर ने अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) जौनपुर को नगर पंचायत जफराबाद का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सौंपा है। मालूम हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के क्रम में तथा कस्बा जफराबाद के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी राम बसावन अग्रहरि एवं शिवेन्द्र सेठ की शिकायत को संज्ञान लेते हुए सचिव नगर विकास उ0प्र0 लखनऊ ने गत दिनांक 12 फरवरी 2016 को विभिन्न आरोंपों में शो-काज नोटिस निर्गत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा बरनवाल के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दिया है।
