बेहोशी हालत में मिली एक लावरिश युवती ,गैंग रेप की आशंका

जौनपुर जिला अस्पताल के ठीक सामने आज एक लावरिश युवती बेहोशी हालत में मिलने सनसनी फैल गयी। जब इसकी भनक अस्पताल कर्मियो को हुई तो उसे उठाकर अस्पताल लाकर इलाज किया जा रहा है। इलाज के दरम्यान उसके प्राईवेट पार्ट के पास चोट के निशान पाये जाने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके साथ दरिन्दो ने गैग रेप किया है। स्थिति तभी स्पष्ट हो पायेगी जब यह युवती होश में आयेगी। फिलहाल अभी डाक्टर उसका इलाज कर रहे है।
जौनपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के आसपास के इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक 18 वर्षीय युवती जिला चिकित्सालय गेट के पास बेहोशी हालत में पायी गयी। इसकी भनक जब ड्यूटी पर तैनात स्वास्थकर्मी और डाक्टर को हुई तो उसे अस्पताल लाकर इलाज करने लगे। इलाज के दरम्यान उसके प्राईवेट पार्ट के पास चोट का निशान पाये जाने से अंदाजा लगाया जा है कि उसके साथ कई दरिंदो ने गैग रेप करने के बाद उसे यहां फेककर भाग निकले है। इस मामले पर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से इंकार किया है। डाक्टर अभी इलाज और परीक्षण कर रहे है। उसके साथ रेप हुआ है या नही यह तो लड़की को होश आने के बाद पता चल पायेगा या डाक्टरो के चेकअप के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगा।

Related

news 4417638123673617921

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item