रोवर्स रेजर्स समागम में जमकर हुआ हंगामा कार्यक्रम बीच में छोड़कर चल दिये वीसी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_882.html
मऊ। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय जौनपुर के तत्वाधान में आयोजित डीसीएसके महाविद्यालय मऊ में आयोजित अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय रोवर्स रंेजर्स समागम के अंतिम दिन जमकर बवाल हो गया। राजकालेज और मोहम्मद हसन पीजी कालेज के रोवर्स रेजर्स मेजबान कालेज पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा के कारण कुलपति समारोह को बीच मे ही छोड़कर जौनपुर के लिए निकल लिए।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वाचंल विश्वविद्यालयी रोवर्स रेजर्स का दो दिवसीय शिविर मऊ जिले के डीसीएसके महाविद्यालय में आयोजित किया गया था। राजा कृष्णदत्त महाविद्यालय जौनपुर और मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर के छात्रो का आरोप है कि हम लोगो ने अच्छा प्रर्दशन किया था लेकिन मेजबान कालेज के लोग भेदभाव करते हुए अपने कालेज को प्रथम स्थान दे दिया है। हंगामा कर रहे रोवर्स रेजर्स के छात्रो से कुलपति ने कहा कि आप लोग फिर प्रर्दशन करके मामले को हल कर सकते हो लेकिन बात नही बन पायी जिसके कारण कार्यक्रम को बीच छोड़कर वीसी और जौनपुर के दोनो छात्र निकल लिए।