भाजपा नगर इकाई ने चैपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

  जौनपुर। बेमौसम हुई बरसात, प्राकृतिक आग, आंधी-तूफान या किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से किसानों का जितना भी नुकसान होगा, उसकी भरपाई केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से करेगी। उक्त बातें भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त ने पान दरीबा वार्ड के प्रेमराजपुर व मिसिरपुर में जनचैपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये कही। इसके अलावा क्षेत्रीय मंत्री शशि कुमारी मौर्या, पूर्व जिला मंत्री पंकज जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सेठ सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, नन्द लाल यादव, बसंत प्रजापति, डा. राम सूरत मौर्य, अरूण मौर्य, मनीष सेठी, विकास शर्मा, कृष्णकांत साहू, कृष्ण कुमार यादव, जितेन्द्र गुप्ता, रीता जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3788127355600134588

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item