शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव के प्रथम निकली कलश यात्रा

 जौनपुर। नगर के लाइन बाजार में स्थित गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल 251 महिलाएं पीत वस्त्रधारी ग्रहण करके कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान सर्वधर्म समभाव की आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं जो आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। इसके पहले शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक बनवारी लाल सैनी सहित सदस्य प्रदीप साहू, सरोज पाण्डेय, दिलीप भृगु व श्याम सुन्दर पाण्डेय ने कलश का पूजन करते हुये 33 कोटि देवताओं का आह्वान किया। कलश यात्रा नखास के विसर्जन घाट से जल लेकर नगर भ्रमण करते हुये शक्तिपीठ पहुंची जहां 9 कुण्डीय यज्ञ के लिये स्थापना की गयी। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, केके सिंह, इन्द्रपति मिश्र, डीके मिश्र, संजय, ओम प्रकाश जायसवाल, दिलीप श्रीवास्तव, डा. शैलेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5639054921525433671

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item