भाजपाजनों ने चलाया स्वच्छता अभियान
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_243.html
जौनपुर। जनपद में निरन्तर चल रहे भारत स्वच्छता अभियान के तहत जिला संयोजक रवीन्द्र नारायण सिंह एडवोकेट सहित अभियान दल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में नगर के तारापुर कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद सूर्य प्रकाश सिंह के आवास पर गोष्ठी हुई जहां संयोजक श्री सिंह ने अभियान को पूर्णतः अराजनैतिक बताते हुये प्रत्येक जनपदवासी से अपने आस-पास स्वच्छता की अपील किया। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, सुधांशू सिंह, मनोज कुमार, परविन्द्र चैहान, सिद्धार्थ सोनी, संदीप तिवारी, महेन्द्र सोनकर, प्रमोद यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

