जेसीआई परिवार ने किया माता-पिता पूजनोत्सव
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_717.html
जौनपुर। हर इंसान का पहला प्यार उनके माता-पिता होते हैं जिसको चरितार्थ करते हुये जेसीआई ने माता-पिता पूजनोत्सव का आयोजन नवदुर्गा शिव मन्दिर नखास पर किया। इस मौके संस्थाध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी, सचिव आलोक सेठ, जोन आफिसर केके जायसवाल, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता सहित अन्य ने माता-पिता का पूजन किया। सभी ने अपने माता-पिता की आरती की जिसके बाद माता-पिता की परिक्रमा की। इस दौरान राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्य करके संस्था केवल जौनपुर ही नहीं, बल्कि मण्डल में अपना परचम लहरायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसी अतुल गुप्ता, विष्णु सहाय, डा. विकास रस्तोगी, संतोष अग्रहरि, सर्वेश जायसवाल, रतन सिकरी, राजेन्द्र सेठ, श्रद्धा जायसवाल, राजेश अग्रहरि, अनिल जायसवाल, हीरा लाल सेठ, रत्ना सेठी, मेघना रस्तोगी, वंदना गुप्ता, स्वर्णिमा जायसवाल, अनिता सेठ का सराहनीय योगदान रहा।
