चोरों के आतंक से परेशान हैं प्रेमराजपुर के वासी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_732.html
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पे्रमराजपुर में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बीते 8 फरवरी को उमेष हरिजन, जवाहर लाल मौर्या के घर से चोरों ने 2 लाख नकदी सहित जेवरों पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं गांव के सदनू मौर्य का गला दबाने की भी कोषिष किया। 9 फरवरी को नाटे पंडित के मकान के छत पर चढ़े चोर भूसे से भरे बोरे के पीछे छिप गये। जब गांव वालों ने देखा तो शोर मचाया जिस पर चोर कूदकर भाग निकला। इसकी सूचना पुरानी बाजार चैकी पर दी गयी लेकिन पुलिस ने कोई सुराग नहीं लग पायी। चोरों के आतंक से भयभीत लोग रात को पहरा देने पर मजबूर हैं। 11 व 13 फरवरी को चोरों को मोहल्ले में देखा गया जिस पर शोर मचाने पर वे नाले के रास्ते से नदी की ओर भाग निकले। चोरों के इस बढ़ते आतंक से मोहल्लेवासियों में भय है जिनमें थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से भारी आक्रोष व्याप्त है।

