बस व ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल

 जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के पास रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह रोडवेज बस इलाहाबाद जा रही थी कि उक्त स्थान पर सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी जिसके चलते बस पर सवार लोगों में से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि अन्य लोगों में से 3 लोग घायल हो गये। दुर्घटना की जानकारी होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही घायलों को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होने पर बेहतर उपचार के लिये जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। मृतक व घायल मौनी अमावस्या का स्नान करने जा रहे थे।

Related

news 6675125826540883492

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item