बदमाशों ने तमंचे से घायल कर लूटी मोटरसाइकिल

 जौनपुर। हौंसलाबुलंद बदमाशों ने तमंचे से मारकर घायल करके मोटरसाइकिल लूट लिया जिसकी जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हो गयी लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी अभिमन्यु सिंह बीती रात लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल से कहीं से वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में मछलीशहर-जंघई मार्ग पर स्थित करौंदी गांव के पास बदमाशों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने कट्टे से मारकर घायल करते हुये उसकी मोटरसाइकिल छीन लिया और फरार हो गये। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर हमेशा की तरह पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली।

Related

news 845695121866147353

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item