सूचना विभाग और पत्रकारो ने की शोकसभा
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_265.html
जौनपुर। जिला सूचना कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों की एक
शोकसभा सूचना अधिकारी के.के.त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर
अम्बेड़कर नगर के एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरोचीफ करूणा मिश्र की हत्या एवं बदलापुर के वरिष्ठ पत्रकार पुरषोत्तम सिंह के आसमयिक निधन
पर शोक जताया गया। इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दोनो दिवंगत
आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा में राजेश
श्रीवास्तव, रामजी जायसवाल, शम्भूसिंह, मो. अब्बास, दीपक गुप्ता, विरेन्द्र
सिंह, संजय चौरासिया, उमेश, गुप्ता, लालबहादुर यादव, विनोद विश्वकर्मा
सहित सूचना विभाग के कंचन सिंह, निगार फात्मा, लल्लन यादव, मुन्नीलाल,
सुमित सिंह उपस्थित रहे।
