भाजपा को नही मिला एमएलसी का प्रत्याशी, पूर्व सपा नेता सतीश सिंह को दिया टिकट

जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2014 में चली नरेन्द्र मोदी की आंधी के बाद से अब जिले के भाजपा में पतझड़ आ गया है। लोकसभा चुनाव में तीन लाख के अधिक मतो के अतंर जीत दिलाने वालो दो सांसदो के जिले में अब प्रत्याशी का टोटा हो गया है। यह मै नही कह रहा हूं बल्की बीते जिला पंचायत चुनाव और अब विधान परिषद के लिए हो रहे चुनाव खुद गवाही दे रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा मैदान छोड़कर भाग निकली। एमएलएसी पद के लिए हो चुनाव में किसी भाजपा नेता ने लगोट  नही बांधी तो भारतीय जनता पार्टी ने सपा से उधार लेकर सतीश सिंह बसारतपुर को बली का बकरा बनाते हुए आज देर शाम अपना उम्मीद्वार घोषित किया है।
लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश के साथ साथ जौनपुर में भाजपा की लहर दिखाई पड़ रही थी। हालत यह हो गया था कि कई सपा और बसपा के नेता आरएसएस के पदाधिकारियों से सम्पर्क करके भाजपा में शामिल होने के लिए बेकरार दिखाई पड़ रहे थे। लेकिन पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली उसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे प्रदेश की बात नही कह सकता लेकिन जौनपुर में भाजपा की हालत दिन प्रतिदिन पतली ही होती जा रही है। हाल ही हुए पंचायत चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटो पर जिला पंचायत सदस्यो को लड़ाया था उसमें से कुछ ही प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज कर पाये। सदस्यो की संख्या कम होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना प्रत्याशी नही उतारा। उसके बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव हुआ तो 21 ब्लाको में मात्र महराजगंज ब्लाक पर भाजपा की माण्डवी सिंह ने जीत दर्ज की वो भी पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह के दम पर। अब एमएलसी का चुनाव आया गया। कल यानी सोमवार को नामाकंन की आखिरी तारीख है इसके बाद भी कोई भाजपाई यह चुनाव लड़ने की हिम्मत नही जुटा पाया तो दो दिन पूर्व सपा से त्याग पत्र देकर भाजपा में शामिल हुए सतीश सिंह बसारतपुर को भाजपा ने रविवार की देर शाम अपना उम्मीद्वार घोषित किया है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते है कि जिले में भाजपा की क्या स्थिति है।

Related

news 2681051654997660533

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item