सड़क हादसे मे मासूम की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_219.html
खुटहन। थाना क्षेत्र के कोकना पिलकिछा गाँव मे रविवार की शाम सड़क हादसे मे मासूम
की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और अधेड़ घायल हो गया। पुलिस ने शव को
कब्जे मे लेकर थाने ले आयीं जबकि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर
सहित फरार हो गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गाँव निवासी मु0
सज्जाद रविवार की सुवह अपने 3 वर्षीय पौत्र इरफान पुत्र मुनीर को साथ मे
लेकर वाईक से घनश्यामपुर अपने सम्बंधित के यहा गए थे वहा से शायं वापस
लौटते समय कोकना गाँव के समीप खुटहन की तरफ से पुआल लादकर जा रहे ट्रैक्टर
की चपेट मे आ गए ट्रैक्टर के धक्के से मासूम वाईक से नीचे गिर कर पिछले
चक्के से दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । वाईक चालक को भी छोटे आ
गयी । किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस शव को कब्जे मे लेकर थाने चली आई
और उक्त ट्रैक्टर की खोज बीन मे जुट गयी। सूचना घर पहुँचने पर घर मे
कोहराम मच गया।
