
भदोही । गोपीगंज औराई विकासखंड के चक राजाराम तिवारीपुर भवानीपुर
गांव स्थित मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित श्रीराम वेद
पाठशाला का उद्घाटन औराही विधायक श्रीमती मधुबाला पासी ने वैदिक मंतरोचार
के बीच फीता काटकर किया ।श्री महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या
प्रतिष्ठान उज्जैन के अंतर्गत चक राजाराम गांव में श्री राम वेद पाठशाला का
उद्घाटन औराई विधायक श्रीमती मधुबाला पासी ने फीता काटकर किया इस दौरान
पाठशाला के दर्जन भर विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रचार किया। ज्ञात हो वेद
पाठशाला में 7 वर्षीय वेद् शिक्षा रहने खाने की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क
है शिक्षा में ज्योतिष कर्मकांड गणित सहित वेद सम्मिलित है 7 वर्षीय शिक्षा
के उपरांत विद्यार्थियों को एक लाख रुपए भी दिए जाते हैं उस पाठशाला के
लिए गांव के ही सभ्रांत समाजसेवी अवकाश प्राप्त मुख्य कार्यालय अधीक्षक
सेवा पंडित कमलाकांत ने अपना छह विस्वा जमीन पाठशाला को दान में दिया है
वही विधायक श्रीमती मधुबाला पासी ने पाठशाला में हैंडपंप व सोलर लाइट सहित
अन्य सुविधाएं देने का वादा किया पाठशाला के 7 वर्षीय एक बटुक सत्य नारायण
मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा निवासी खजूरी प्रतापगढ़ ने शुक्ल यजुर्वेद का
श्लोक सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया उक्त अवसर पर प्रबंधक
श्री राम पांडे आचार्य राजन पांडे अनुराधा पांडे एमपी तिवारी किशोरीलाल
शिव भूषण उपाध्याय अनीषा यादव छोटू तिवारी विश्वनाथ पाशी सहित लोग रहे।