सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने दिये निर्देश
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_27.html
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के 21 विकास खण्डों में तैनात आरओ के साथ बैठक किया। जिसमें सभी आरओ को निर्देशित किया कि आज ही विकास खण्डों में अधिसूचना जारी करें तथा फार्म वितरण 12 से 14 फरवरी 2016 तक करायें। सभी आरओ स्वत्रंत, निष्पक्ष, समयबद्ध तैनात स्थानों पर रहकर सकुशल चुनाव सम्पन्न करायें। जिले में 5931 ग्राम पंचायत सदस्यों के तथा 3 बीडीसी सदस्य विकासखण्ड सोंधी वार्ड संख्या 37 भादी प्रथम, विकास खण्ड सिरकोनी वार्ड संख्या 53 शिवापार, मछलीशहर वार्ड संख्या 63 खरुआवा का निर्वाचन 14 फरवरी को विकास खण्डों में 10 बजे से 4 बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 फरवरी, नाम वापसी 17 फरवरी 3 बजे तक, प्रतीक चिन्ह आवंटन 3 बजे के बाद, मतदान 21 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक, मतगणना 23 फरवरी को 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। विकास खण्ड खुटहन के आरओ ओमकार सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी 6, विकास खण्ड सुजानगंज के लिए आरओ गंगा प्रसाद श्रीवास्तव सहायक अभियंता सिचाई खण्ड इनके साथ 5 एआरओ, सिरकोनी राजेश कुमार सहायक अभियंता लोनिवि, एआरओ 3, सिकरारा एसके सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड, एआरओ 5, सुईथाकला आशीष कुमार सहायक अभियंता नलकूप खण्ड, एआरओ 6, बरसठी अनूप कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता सिंचाई खण्ड, एआरओ 6, डोभी राजीव सिंह चकबन्दी अधिकारी बदलापुर, एआरओ 4, सोंधी शैलेष राय पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एआरओ 8, केराकत आरएन यादव सहायक अभियंता निर्माण खण्ड लोनिवि, एआरओ 4, मुंगरा बादशाहपुर एमएमके ओझा सहायक अभियंता प्रन्तीय खण्ड, एआरओ 5, मछलीशहर एसके श्रीवास्तव सहायक अभियंता निर्माण खण्ड जलनिगम, एआरओ 5, करंजाकला चन्द्रशेखर सिंह आजाद अधिशासी अभियंता नलकूप, एआरओ 5, महराजगंज गजेन्द्र सिंह सहायक अभियंता लघुडाल नहर, एआरओ 5, मडि़याहॅू बीएन दुबे सहायक श्रमायुक्त, एआरओ 6, रामनगर मधुकर दयाल सहायक निदेशक, सा. वानिकी, एआरओ 2, रामपुर मनीष कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी, एआरओ 5, धर्मापुर एचपी सिंह उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, एआरओ 3, जलालपुर राजीव सिंह जिला सेवा योजन अधिकारी, एआरओ 4, बक्शा एसएन जायसवाल सहायक अभियंता निर्माण खण्ड 2, एआरओ 5, बदलापुर प्रभाकर दुबे सहायक अभियंता नलकूप खण्ड, एआरओ 6, मुफ्तीगंज लालजी पाण्डेय सहायक अभियंता निर्माण खण्ड, एआरओ 4 तथा 7 आरओ, 13 एआरओ रिजर्व में तैनात किये गये हैं। इस बैठक में सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश चन्द्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी रामनारायण यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी पं.स्था. इन्द्रदेव यादव सहित सभी आरओ उपस्थित रहे।
