डिवाइन मर्सी में लगा विज्ञान कला प्रदर्शनी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_309.html
जौनपुर। विज्ञान एवं कला यह दोनों ही एक दूसरे के पूरक है | जिसे
डिवाइन मर्सी पब्लिक स्कूल वृंदावन कॉलोनी ,चांदमारी के छात्रों ने
विज्ञान कला प्रदर्शनी के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया | बच्चों ने
विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए | बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए
ऐसे पाठ्य सहगामी क्रियाओं की जरूरत होती है | बच्चों में उत्साह व
रचनात्मकता जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है | बच्चों ने
हरित ऊर्जा ,प्रदूषण ,मेट्रो ट्रेन, रॉबर्ट, सौरमंडल ,इंडिया गेट ,विद्यालय
,बोतल गाड़ी, स्टेडियम जैसे अनेक मॉडल प्रस्तुत किए | विद्यालय के प्रबंधक
श्री आर पी सिंह ने बच्चों की मॉडलों को उनकी प्रतिभाओं की प्रशंसा की |
अभिभावको ने आकर बच्चों द्वारा निर्मित मॉडल्स को देखा वह सराहा | इस अवसर
पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग पाठक ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया|
इस अवसर पर संजीत सिंह, राहुल सिंह ,उर्मिला देवी ,रीना श्रीवास्तव
,बबीता, गीता, एकता आदि अध्यापक उपस्थिति रहे|

