तीन दिन के भीतर किसानो के खाते की कमिया करो दूर : D.M
https://www.shirazehind.com/2016/02/dm_17.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में
तृतीय बुधवार को कलेक्ट्रट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। ए.आर.
कोआपरेटिव बी.के.सिंह ने बताया कि सभी गोदामों पर यूरिया खाद उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों के खाते में तीन दिन के अन्दर कमी
को दूर कराये अन्यथा वेतन रोक दिया जायेगा। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय
को निर्देश दिया कि इस माह के अन्त तक किसान क्रेडिट कार्ड, आनलाइन
रजिस्टेªशन, डी.वी.टी. आदि का भुगतान हर-हालत में कराये। मौसम आधारित फसल
बीमा का शतप्रतिशत भुगतान कराने का निर्देश दिया। सहायक अभि.नलकूप ने बताया
कि 11 यांन्त्रिक दोष तथा 7 विद्युत दोष से नलकूप खराब है जिसे शीघ्र ही
चालू कराया जायेगा। एल.डी.एम. ने बताया कि आज सभी बैक शाखाओं में किसान
क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है जिलाधिकारी ने शाम सात बजे तक बैकवार सूची
उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। भूमि सुधार निगम द्वारा बताया गया कि आठ
गांव का चयन किया गया है 19 फरवरी को तीन बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में
बैठक आहूत की गयी है। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि खरपतवार
नासी कीटनासकों पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा जैविक कीटनासक दवाईयों पर 75
प्रतिशत अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। श्री उपाध्याय ने किसानों से
अनुरोध किया है कि अपना पंजीकरण आनलाइन विभाग में अनिवार्य रूप से कराये
जिससे कृषि यंत्र, कृषि रसायन, कृषि मशीन, लपेटा पाइप सहित सभी प्रकार का
फायदा प्राप्त कर सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, कृषि
वैज्ञानिक डा सुरेश कन्नौजिया सहित अन्य अधिकारीगण तथा किसान बन्धु भी
उपस्थित रहे।
