नारी शक्ति को आगे लाने की हम सब की जिम्मेदारी है: श्रीप्रकाश सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_322.html
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज के संस्थापक समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास सचिव श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि आज हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि नारी शक्ति को आगे लाया जाय तभी समाज और देश की तरक्की हो पायेगा। श्रीप्रकाश ने आगे बोलते हुए कहा कि जब तक अमीर गरीब का बच्चा एक संस्थान में नही पढ़ेगा तब तक शिक्षा का स्तर एक समान नही होगा। अगर बच्चे सच्चे मन से पढ़ाई करें तो सरस्वती कभी धोखा नही देती है। तिलकधारी सिंह शिक्षा का स्तर उठाने का जो कार्य किया था उस पर चलना हम सब की जिम्मेदारी है।
विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक आशोक सिंह और संचालन सुनील कुमार सिंह एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया।
इस मौके पर जयप्रकाश सिंह बंशलोचन सिंह रामअधार द्विवेदी शिक्षक नेता रमेश सिंह राकेश सिंह संतोष सिंह कालीप्रसाद सिंह सुबाष सिंह जंगबहादुर सिंह राकेश सिंह उदयराज सिंह मुखराम सिंह समेत भारी संख्या में लोगो मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अतिथियो को धन्यवाद कालेज के प्राचार्य विरेन्द्र कुमार सिंह ने दिया।