कमिश्नर वाराणसी ने किया तहसील का निरीक्षण

जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मण्डल नितिन गोकर्ण आज पूर्वान्ह तहसील सदर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किये तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। सर्वप्रथम रिकार्ड रूम, खतौनी, गौसवारा सहित विभिन्न रिकार्डो का अवलोकन किया। मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह से मैप स्कैनिंग कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। नजूल रजिस्टर,आर-6, आम आदमी वीमा योजना, आपदा लिपिक, राजस्व लिपिक एवं स्टाम्प रजिस्टर ,सभी रजिस्टार कानूनगो से आवास, कृषि, मत्स्य, वुक्षारोपण आवंटन की जानकारी प्राप्त की। संग्रह कार्यालय में विभिन्न पटलों की जानकारी प्राप्त किया तथा एक लाख से ऊपर के बकायेदारों की पत्रावली पर पूरा विवरण लिखने का निर्देश दिया। नायब तहसीलदार-2 एडब्लूबीएन-4 एवं 35 अमीनवार राजस्व वसूली तथा दाखिला पर उप जिलाधिकारी आर0के0पटेल व्यक्तिगत निगरानी  रखें। तहसीलदार केएन तिवारी न्यायालय के वादों के निस्तारण का अवलोकन किया तथा निर्देशित किया कि शीघ्र पुराने वादों का निस्तारण करायें। उप जिलाधिकारी कार्यालय में तहसील दिवस के शिकायतों एवं अन्य पटलों के लिपिकों के रजिस्टर का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसीश्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सत्यप्रिय सिंह, रिंकी जायसवाल, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे। स्थानीय निरीक्षण भवन पर जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ,पुलिस अधीक्षक शिवशंकर सिंह ने मण्डलायुक्त से मुलाकात किया।उप जिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय ने आयुक्त को सदर तहसील तक पहुंचाया।
        अपरान्ह जलालपुर विकासखण्ड के ककोरी गांव में आयुक्त वाराणसी मण्डल द्वारा छात्र/छात्राओं से पहाड़ा तथा अंग्रेजी के ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त किया। बीएचएनडी के अवसर पर स्वास्थ्य एव बाल विकास द्वारा ब्लड ग्रुप,ब्लड प्रेशर, नेत्र, पेसाब आदि की जाॅच कर रहे चिकित्सकों के टीम का मरीजों के सामने आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव ने 9 जानलेवा बीमारियों के लिए 7 इन्जेक्शन लगवाने तथा 5 गीमारियों के लिए 1300/रू0 के एक इंजेक्शन जिसे निःशुल्क लगाया जाता है। बच्चों एवं माताओं को शौंच के बाद तथा भोजन से पहले साबुन से हाथ धुलने तथा सभी को शौंचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि गत माह मातृत्व सप्ताह में जिले में अच्छा कार्य करके प्रदेश में प्रथम स्थाना प्राप्त किया। उन्होंने सभी को शौंचालय बनवाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि यदि आप लोग शौंचालय बनवायेगे एवं उसका उपयोग करेगे तो प्रति शौंचालय 12 हजार रू0 उसके खाते में भेज दिया जायेंगा। खण्ड विकास अधिकारी विरेन्द्र कुमार को दो दिन के भीतर पात्र शौंचालय लाभार्थियों एवं अन्य योजनाओं के लिए सूची तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आयुक्त ने लगभग दो दर्जन छात्र/छात्राओं को चश्मा, पुष्टाहार आदि वितरित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि गतवार मेरे निरीक्षण के समय 24 लाल एवं 74 पीले श्रेणी में बच्चे मिले थे। आज 9 बच्चे पीले से हरे में चले गये है और 19 बच्चे पीले में गये है। इसके लिए चिकित्सकों, आंगनबाड़ी, ग्रामप्रधान, मंजूलता पाण्डेय तथा अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इस ग्रामसभा द्वारा सभी घरों में शौंचालय बनवाने एवं उपयोग करने पर अन्य शासन की योजनाओ का भी लाभ दिलाया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मो0 असलम ने किया आभार डा0 आरके सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ आरकेसिंह, तहसीदार जयराम मौर्या, सीडीपीओ मीनी गुप्ता, आपूर्ति निरीक्षक आरके तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

news 6543883691951449701

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item