जय आनन्द अध्यक्ष, अनुज विक्रम चुने गए महामंत्री

श्रीमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक आयोजित
जौनपुर। उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पं) की जिला इकाई की बैठक रविवार को लाइन बाजार स्थित आईएमए बिल्डिंग में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई का चुनाव हुआ। जिसमें जय आनन्द अध्यक्ष, रमेश सोनी उपाध्यक्ष, अनुज विक्रम सिंह महामंत्री एवं मनीष वर्मा संगठन मंत्री चयनित किए गए।
बैठक में संगठन के संरक्षक वरिष्ठड्ढ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय ने पत्रकारिता के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए एकजुटता पर बल दिया। संरक्षक कैलाश नाथ मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता मिशन है और इसी उद्देश्य से दृढ संकल्पित मिशन है। इसी उद्देश्य से दृढ संकल्पित होकर पत्रकारों को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। संचालक अनिल पाण्डेय ने नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जय आनंद के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। पत्रकारों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। चुनाव अधिकारी अजीत सोनी रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष जय आनंद ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ सदस्यों ने उन्हें दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने में वह कोई कोर कसर नहीं रखेंगे। बैठक में डा. गुलाब चंद्र मौर्य, डा. सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक रामजी जायसवाल, सुभाष चंद्र पाण्डेय, संजय अस्थाना आदि ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डा. अनिल दूबे आजाद, गौरव उपाध्याय, श्याम रतन श्रीवास्तव, बृजेश यादव, सत्य नारायण सेठ आदि उपस्थित रहे।


Related

news 8640435658274283191

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item