सड़को पर लहराया तिरंगा , भारत माता के जयकारे से गुंजा गगन

जौनपुर। नगर का दक्षिणी इलाके में आज जमकर तिरंगा लहराया गया और पूरा इलाका भारत मां के जयकारे से गुंज उठा। मौका था भाजपा और युथ इन एक्शन के संयुक्त तत्वाधान में जेएनयू के छात्रो द्वारा देश विरोधी नारे के विरोध में निकाली गयी शांति पद यात्रा का। यह यात्रा टीडी पीजी कालेज से निकलकर रोडवेज जेसिज चौराहा ओलन्दगंज जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशान को ज्ञापन सौपकर समाप्त हुआ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज भारतीय जनता पार्टी और युथ इन एक्शन के नेता और कार्यकर्ता तिलकधारी महाविद्यालय के गेेट पर एकत्रीत हुए। यहा से छात्र नेता प्रवीण सिंह और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परविन्द सिंह ने नेतृत्व में जेएनयू काण्ड के विरोध में शांति पद यात्रा की शुरूआत हुआ। यात्रा में शामिल सभी लोग हाथो में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए रोडवेज जसिज चौराहा ओलन्दगंज जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर एक जनसभा हुई। सभा को सम्बोद्यित करते हुए गिरीश सिंह पप्पू ने कहा कि देश को टुकड़े करने वालो की खैर नही खायेगे हिन्दुस्तान का और गायेगें पाकिस्तान का। ऐसे देश द्रोहियों को हम भारत माॅ के सपूत बर्दास्त नही करेंगे।
अनुज सिंह ने कहा भारत मां की रक्षा करने वाले व उनकी शहादत में हमज न आन्दोलन करके आने समय में ईट का जवाब पत्थर से देंगे। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया रोहित सिंह राजवीर सिंह दुर्गवंशी  ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम युवा सरहद पार करके पाकिस्तान के घर में घुसकर इसका जवाब देगें।
इस मौके पर मुख्य रूप से पंकज जायसवाल, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, डा0 संजय पाण्डेय, सतीश त्यागी ,आलोक सेठ ,गौतम गुप्ता, सरदार मंदीप सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, विकाश शर्मा ,अंकुश यादव, कृष्णकांत गुप्ता, विशाल अग्रहरि, आनंद त्रिपाठी चर्चित नेत्री अनुपमा राय समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


Related

politics 7894065186164882121

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item