जमीनी विवाद में चटकी लाठिया प्रधान पति व पूर्व प्रधान सहित पांच घायल

खुटहन (जौनपुर )थाना क्षेत्र के इमामपुर गॉव में रविवार को ग्राम सभा की बचत वाली जमीन की पैमाइस के दौरान हुई मारपीट में वर्तमान प्रधान पति गुड्डू सोनी  व पूर्व प्रधान सहित पाँच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष प्रमोद यादव ने पाँचो को हिरासत में लेकर खुटहन सी.एच.सी.पर उपचार लिए भेज दिया। गंभीर रुप से घायल खुटहन चिकित्सालय पर चल रहा। उक्त जानकारी के अनुसार गॉव के प्रधान पति गुड्डू सोनी राजस्व कर्मियो व दो पुलिस के साथ ग्राम सभा की बचत वाली जमीन की पैमाइस करवा रहे थे। इतने में पूर्व प्रधान छेदी लाल वर्मा और उनके पुत्र सुजीत वर्मा,गुड्डू सोनी से पैमाइस न कराने को लेकर विवाद करने लगे धीरे-धीरे विवाद बढते- बढते मारपीट में तबदील हो गया। काफ़ी संख्या में ग्रामीण के जुट्ने से प्रशासन और  पुलिस दोनों असहाय हो गए। दोनो तरफ़ से जमकर मारपीट हो गयी जिसमें प्रधान पति गुड्डू सोनी,,राजेन्द्र सोनी, विष्णु सोनी एवं दुसरे पक्ष से पुर्व प्रधान छेदी लाल वर्मा एवं सुजीत कुमार वर्मा को चोटे आ गयी। घायलो का स्थानीय सी.एच.सी.पर प्राथमिक उपचार चल रहा है। दोनो पक्ष ने तहरीर दे दिया है।

Related

news 8143911036924336015

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item