ग्रामींण परिवेश में लोक कलाओं का संरक्षण अद्भुतः अशोक बनर्जी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_337.html
जौनपुर। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 20 व 21 फरवरी को
सुइंथाकला क्षेत्र के गांव अमारी के मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का
उद्घाटन संयुक्त निदेशक,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0लखनऊ अशोक बनर्जी
ने करते हुए कहा कि ग्रामींण क्षेत्र में लोक कलाओं का संरक्षण यह अद्भुत
प्रयास है। शहरी वातावरण से हटकर ग्रामींण परिवेश में इस तरह का आयोजन
सराहनीय है। उन्होंने बताया कि शहर के कोलाहल से दूर अपनी संस्कृति एवं
विरासत सभालने का यह कार्य सर्वांगींण विकास अकादमी संस्था के अध्यक्ष पं0
दयाशंकर पाण्डेय कर रहे है। मैं इनसे आशा करता हूं कि यह आयोजन प्रतिवर्ष
करते रहें। 20 फरवरी को सायं लखनऊ के नारायण पटेल ग्रुप के कलाकारों ने
अपनी कठपुतली से कला का प्रदर्शन कर उपस्थित ग्रामींण दर्शकों का मन मोह
लिया। लखनऊ से ही आये राजीव त्रिपाठी के दल ने भी गीत और नृत्य की मनमोहक
प्रस्तुति दी। वहीं प्रसिद्ध जादूगर सुरेश पाल ने अपनी जादू कला से दर्शकों
को अचम्भित कर दिया। स्थानीय कलाकारों में रामजतन,कमरू, नईम अहमद, नादान
सुल्तानपुरी, रामआसरे गुप्ता, लालता विश्वकर्मा, मुन्नीलाल आदि कलाकारों ने
अपने-अपने कला का भी प्रदर्शन किया। संस्था के सचिव इन्द्र प्रकाश मिश्रा
ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

