S.D.M ने किया खुदाई हो रही तलाब का निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2016/02/sdm.html
बरसठी। स्थानीय विकास खण्ड के कटवार गांव में मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान
के तहत लाखों रुपये की लागत से खुदाई हो रही अंधरावीर तालाब की रविवार की
दोपहर एसडीएम मड़ियाहूं ने आकस्मिक निरीक्षण कर जानकारी हासिल किया।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों से मजदूरी सही
प्राप्त होने जानकारी लिया एवं खुदाई के मानक को भी बताया। प्रधान को
हिदायत दिया की गरीब मनरेगा मुसहरों को पट्टा कर उन्हें आवास मुहैया करें
इसमें जो सहयोग होगा हम करने को तैयार है।
एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव ने रविवार दोपहर में कटवार गांव के अंधरावीर तालाब पर अकस्मात पहुंचकर मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों से जानकारी लिया। यह तालाब मुख्यमंत्री जल बचाओं अभियान के तहत छ: लाख छानबे हजार रूपये में खुदाई कर बनाया जा रहा था। तालाब में पानी लाने के लिए बनाए जा रहे सीमेन्ट सीवर पाईप घटिया किस्म का होने के कारण तुरन्त हटाने का निर्देश कार्य भार देख रहे ग्रामप्रधान धर्मादेवी के पति शेषनाथ यादव को दिया। एसडीएम ने तालाब की खुदाई मजदूरों को और गहरा करने के लिए कहा। प्रधानपति को बताया कि महिला मजदूरों के साथ आए नाबालिग छोटे बच्चों के लिए तुरन्त मौके पर टेन्ट की व्यवस्था की जाय जिससे बच्चे वहां आराम से धूप से बचे रहे। टेन्ट की धनराशि इसी योजना के तहत बताया। एसडीएम रामकेश यादव ने बताया की तालाब का सौन्दर्यीकरण और वृक्षारोपण के साथ पक्के घाट का निर्माण भी होगा। निरीक्षण के बाद मनरेगा के तहत सैकड़ों मजदूरों द्वारा कार्य ईमानदारी से कराने पर प्रधानपति शेषनाथ यादव की सराहना किया । कटवार में पानी से भरा तीन और तालाब देखने के बाद उपस्थित ग्रामीणों के बीच एसडीएम ने कहा कि बरसठी विकास खण्ड में जल संरक्षण के लिए यह गांव दतांव के बाद दूसरे नम्बर पर होगा।