चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए दिये कुछ टिप्स

जौनपुर। कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाली आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जौनपुर शाखा के तत्वावधान में रविवार को राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 400 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाएं प्रदान की गई।
    चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए कुछ टिप्स दिये। कहा कि नियमित दिनचर्या, संयमित खानपान तथा योगाभ्यास से तमाम बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे पूर्व शाखा उपाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम तथा गुरूपद बाबा संभव का विधि-विधान से पूजा-अर्चन किया। समूह के केन्द्रीय पदाधिकारी वरिष्ठï अधिवक्ता केडी सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंद तथा असहाय लोगों की मदद ही सबसे बड़ी ईश्वर की पूजा है। श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना इसी उद्देश्य से अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा की गयी है। उन्होंने समाज को मानवता का सन्देश दिया था। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही राष्ट का कल्याण संभव है। चिकित्सकों की टीम में डा0 नीरज गुप्ता, डा0 रमेश आर्य, डा0 अनुराग श्रीवास्तव, डा0 मुकेश शुक्ला, डा0 शिखा शुक्ला, डा0 गौरव मौर्या, डा0 बीके यादव, डा0 आरके पाल, डा0 दीपा पाल, डा0 सम्पूर्णानन्द अष्ठïाना, डा0 राहुल सिंह आदि शामिल रहे। इस मौके पर मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डा0 अरविन्द सिंह, शाखा व्यवस्थापक ओपी सिंह, प्रमोद जायसवाल, ज्ञानेन्द्र सिंह, संजय सिंह, दलसिंगार सिंह फौजी, लालता प्रसाद, शिवपूजन सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Related

news 4706775943061004147

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item