भदोही : सरकार को दिखाया आईना , ग्रामीणों ने रखी सेतु की आधारशिला

भदोही । उत्तर प्रदेश के भदोही और जौनपुर जिले के गाँव वालों ने सरकार और उनके नुमाइंदों को आइना दिखाया है । सरकार की ओर से सुनवाई न होने पर दोनों जिलों के गाँववालों ने आवागमन की परेशानी को देखते वरुना नदी पर सेतु निर्माण का फैसला किया है । यह नदी दोनों जिलों को बांटती है । यहाँ पुल निर्माण की बात बहुत पहले से की जा रही है , लेकिन नेताओं की अनदेखी के बाद ग्रामीणों का जमीर जागा और उन्होंने रविवार को वैदिक मँत्रों के बीच इसकी आधारशिला रखी । इस दौरान दो जिलों के सीमावर्ती गाँवों के लोग मौजूद रहे । सेतु निर्माण सुरियावा विकासखंड के किर्तिपुर - पाण्डेयपुर घाट पर किया जाएगा । इसकी लम्बाई 70 मीटर के लगभग होगी । इस पुल के बन जाने से दोनों जिलों की दूरी सिमट जाएगी । इसके अलावा जंघई की दूरी भी तकरीब पाँच किमी कम हो जाएगी । इस सेतु के बनने से जौनपुर के पाण्डेयपुर , गुरगुजी , कसेरवा , कवियाच कमसिन और भदोही के हरीपुर , कीर्तिपुर और पुरेखुशहाल गाँव एक दूसरे से जुड़ जाएँगे । इसके अलवा अगर गाँव वालों का प्रयास रंग लाया तो जंघई (जौनपुर ) और अभिया (भदोही ) की दूरी पाँच किमी कम हो जाएगी । इस वक्त तो वरुना नदी सुखी पड़ी है लेकिन बतसात में यह दोनों जिलों के किसानों के लिए श्राप मानी जाती है । इसकी बाढ़ फसल ले डूबती है । जिस जगह ग्रामीणों ने सेतु की आधरशिला रखी है वहाँ बसपा की सरकार में सेतु निर्माण के लिए राज्य सेतु निगम की ओर से सर्वे भी किया गया था , लेकिन सपा की सरकार में कुछ पता नहीँ चला । पाण्डेयपुर के ग्रामप्रधान राकेश पांडेय ने बताया कि यह पुल दोनों जिलों के गाँवों केलिए बेहद जरूरी है । क्योंकि दोनों जिलों के लोगों का बराबर एक दूसरे के यहाँ आनाजाना लगा रहता है । सबसे अधिक मुशीबत बरसात में होती है जब काफी चक्कर लगाने के बाद अभिया पहुँचना होता है । हम प्रयास करेंगे कि यहाँ पुल बन जाए जिससे आवागमन सुगम हो जाए । आज इसकी आधारशिला दोनों जिलों के गाँव वालों की मौजूदगी में रखी गयी । हम प्रयास करेंगे कि दोनों तरफ़ से इसे पिच से जोड़ दिया जाय । जिससे हम एक सराहनीय पहल कर सकें । निर्माण स्थल पर दानदाताओं की ओर से ईंट गिरायी गयी है । पाण्डेयपुर गाँव से तीन ग्रामीणों की और से मिलकर दो लाख का सहयोग दिया गया है । गुंडा पाण्डेय ने एक लाख की राशि दी है । उधर भदोही जिले के समाजसेवी भोलानाथ शुक्ल की ओर से सेतु निर्माण की घोषणा की गयी थी लेकिन अभी वह धरातल पर नहीँ दिखी है । लेकिन तबतक नेताओं और सरकार को आइना दिखाते हुए गाँव वालों ने अपना मिसन शुरु कर दिया । इधर भदोही के सीमांत गाँव हरीपुर की महिला ग्राम प्रधान महिमा मिश्रा पत्नी संतोष मिश्रा ने इसे दोनों जिलों के ग्रामीणों का सराहनीय क़दम बताया है । उन्होंने कहा इससे दोनों जिलों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा । हम सरकार से गुहार लगा पुल तक पक्की सड़क निर्माण का प्रयास करूँगी । अपने आप में यह अलग किस्म का सामजिक काम है । जिस काम को सरकार नहीँ कर पायी उसे गाँव वालों ने कर दिखाया ।

Related

news 8993731416292878969

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item