दो वाहन चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिलें हुईं बरामद
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_345.html
जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने दो व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ स्थानीय कस्बे के अकरा मोड़ से उस समय गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया जब वे गाडि़यों को बेचने के लिये कहीं जाने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष के अनुसार उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद हुई जिनके कागजात मांगने पर वे नहीं दिखा सके। कड़ी पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये गाडि़यां चोरी की हैं। तस्दीक करने पर एक गाड़ी स्थानीय थाने में धारा 379 भादंवि से सम्बन्धित है। अभियुक्तों का नाम विनोद हरिजन पुत्र हरिनाथ निवासी सेहरा थाना रामपुर और शिवपूजन हरिजन पुत्र दीनानाथ हरिजन निवासी नोकरा थाना नेवढि़या है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

