राहत आयुक्त ने लोहिया ग्राम में लगायी चौपाल, जनता से किया सीधे संवाद
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_407.html
जौनपुर। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश अनिल गर्ग ने जिलाधिकारी
भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ कल देर रात्रि में डा. राम मनोहर लोहिया समग्र
ग्राम 2014-15 विकास खण्ड केराकत के धरौरा में प्राथमिक विद्यालय जय
गोपालगंज पर चौपाल लगाकर जनता से संवाद किया तथा चौपाल में शासन की 36
विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी
प्राप्त किया एवं कल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों के आवेदन
पत्र/चयन, पशुओं के टीकाकरण, वृद्वा, विधवा, विकलंाग पेंशन, मनरेगा,
विद्युतीकरण, हैण्डपम्प, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा परीक्षण, राशनकार्ड आदि
के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। राहत आयुक्त ने दो बच्चों से पहाड़ा
पूछा सही बताने पर आयुक्त ने उस बच्चें का मनोबल बढ़ाया तथा उसे पेन भी
दिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने योजनाओं के सत्यापन
के लिए चौपाल में बताया कि इस ग्राम में जनता से गांव में लगे 68
हैण्डपम्प, 17 इन्दिरा आवास, 16 लोहिया आवास, 266 स्वच्छ शौचालय, 09 सोलर
लाइट, सी0सी0रोड़, विद्युतीकरण, मनरेगा जॉबकार्ड, मध्यान्ह भोजन, 33
कुपोषित, 5 अति कुपोषित, 27 किसान क्रेडिट कार्ड, 35 कौशल विकास मिशन, 66
बीज वितरण, 38 मृदा परीक्षण, 789 पशु टीकाकरण, 554 राशनकार्ड, विधवा पेशन,
वृद्धा पेशन, विकलाग पेंशन, समाजवादी पेंशन आदि के बारे में विस्तार से
जानकारी दिया। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने विकास, डा. दिनेश
यादव ने स्वास्थ्य एवं राज्य पोषण मिशन, सहायक श्रमायुक्त बी.एन. दुबे ने
श्रमिकों के कल्याणकारी 13 योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते
हुए बताया कि श्रमिको के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित
विभिन्न महत्वाकंाक्षी योजनाओं जिले में चलायी जा रही है। जानकारी न होने
के कारण लोग लाभ नही ले पाते है। उप निदेशक कषि अशोक उपाध्याय ने कृषि के
बारे में जनता को जानकारी दिया। विद्युत विभाग द्वारा 6 माह से जले हुए
ट्रंास्फार्मर के शिकायत की मौके पर जाँच कर निस्तारण करने के लिए अधि.अभि.
विद्युत ए.के.मिश्र को निर्देशित किया। चौपाल के बाद राहत आयुक्त ने देर
रात जिलाधिकारी के साथ लोहिया आवास, इंदिरा आवास, शौचालय का निरीक्षण किया
तथा ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय एवं लोहिया आवास बनवाने के कार्य की
प्रशंसा किया। राहत आयुक्त ने 15 फरवरी 2016 को गांव में 11 बजे से 2 बजे
तक पशुपालन कुक्कुट पालन योजना, कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, किसान
क्रेडिट कार्ड को कैम्प लगाकर जनता को जानकारी देकर मौके पर फार्म भरवाने
का निर्देश दिया।
इसके
बाद राहत आयुक्त ने केराकत निरीक्षण भवन पर विकास विभाग के अधिकारियों के
साथ बैठक किया तथा निर्देशित किया कि समयबद्ध, गुणवत्तायुक्त निर्धारित
लक्ष्य हर-हालत में पूर्ण करे। इस अवसर पर सीडीओ पी0सी0श्रीवास्तव, सीएमओ
डा0 दिनेश कुमार यादव, डीडीओ तेजप्रताप मिश्र, उप जिलाधिकारी केराकत सुशील
लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार दयाराम मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी वीरेन्द्र
कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

