राहत आयुक्त ने डीएम संग सरकारी योजनाओ का किया भौतिक सत्यापन

जौनपुर। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश अनिल गर्ग ने जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ आज प्रातः निरीक्षण भवन जौनपुर में कर-करेत्तर के अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें मानक से कम राजस्व होने पर अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में वाणिज्य कर अधिकारी द्वारा न उपस्थित होने तथा कनिष्ठ अधिकारी को बैठक में भेजने, खराब प्रगति होने, कार्य में शिथिलता बरतने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा शासन को विभागीय कार्यवाही करने के लिए सस्तुति किया। जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिन्हा को अवैध शराब बनाने/बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सूरज राम पाल को शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। सहायक श्रमायुक्त बी.एन.दुबे के कार्यो की प्रशंसा किया। इस अवसर पर सी.डी.ओ. पी.सी. श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
इसके बाद राहत आयुक्त अनिल गर्ग ने जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया एवं दवा स्टाक का मिलान किया, जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं को 102/108 एम्बुलेश से आशाओं द्वारा भर्ती कराने के बारे में मरीज के साथ आये घर वालों से जानकारी प्राप्त किया तथा व्यवस्था पर प्रशंसा व्यक्त किया। तद्ोपरान्त विकास खण्ड करंजाकला का निरीक्षण किया तथा मनरेगा सेल, कम्प्यूटर कक्ष में आपरेटर से तकनीकी जानकारी प्राप्त किया एवं निरीक्षण कर खण्ड विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी के कार्यो की सराहना किया। निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के बारे में प्रबन्धक पी.एन. सिंह, सहायक अभि.आर.एन.यादव तथा निर्माण एजेन्सी के प्रबन्धक से विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। कताई मिल के अवशेष भाग को ध्वस्त करने के लिए कार्यवाही करने का निर्देश दिया। युनियन बैक द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के लाभार्थियों के प्रशिक्षण के लिए बनाये गये भवन का अवलोकन किया। आई.टी.आई. कालेज परिसर में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से वार्ता किया तथा प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र के मिलने में देरी के बारे में कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सुरक्षा गार्ड के बच्चों का प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा आग बुझाने के बारे में देखा। निरीक्षण के बाद राहत आयुक्त ने जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी पी.सी. श्रीवास्तव, पी.डी. तेज प्रताप मिश्र की कार्य का सफल निरीक्षण कराने के लिए प्रशंसा किया।

Related

news 8124055082896310096

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item