‘‘बसन्त महोत्सव‘‘ में पालिथीन व चाइना मंझे के विरूद्ध होगा जन-जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर ‘‘बसन्त महोत्सव‘‘ मनाये जाने के लिए बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 14 फरवरी 2016 को स्थान शिया कालेज के मैदान पर 12 बजे से पारिवारिक माहौल में बसन्त महोत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया। बसन्त महोत्सव के माध्यम से पालिथीन व चाइना मंझे के विरूद्ध जन-जागरूकता व महिला सशक्तिकरण पर लोगों लोगों को जागरूक करते हुए अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर रंगोली, महिला द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं 35 वर्ष से ऊपर के लिए पतंग प्रतियोगिता भी होगा। कार्यक्रम के आयोजन में लायंस क्लब जौनपुर, रोटरी क्लब, जेसीज क्लब, आई.एम.ए., जौनपुर क्लब व काइट क्लब का सहयोग सहयोग रहेगा। 
बैठक में आई.एम.ए. अध्यक्ष डा0 क्षितिज शर्मा, रोटरी अध्यक्ष प्रदीप सिंह, लायन्स मेन अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जोन चेयरमैन सै0 मो0 मुस्तफा, जेसीज अध्यक्ष विवेक सेठी, आलोक सेठ, काइट क्लब अध्यक्ष डा0 रजनीश द्विवेदी, विमला सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

Samaj 7546507444314491305

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item