भदोही : बोलेरो ने युवक और ट्रैक्टर ने वृद्ध को रौंदा , दोनों की मौत


भदोही । सुरियावा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को  दो अलग - अलग सड़क दुर्घटनाओं में युवक संग वृद्ध की मौत हो गयी । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । भदोही - दुर्गागंज मार्ग पर हादसे बढ़ गए हैं।
 पुलिस के अनुसार पहली घटना  भदोही - दुर्गागंज मार्ग सरकारी अस्पताल के सामने दोपहर लगभग एक बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया । जिससे महुवापुर के दलित दस्ती के श्रनाीनाथ 60 की घटना स्थल पर मौत हो गयी । ट्रैक्टर चालक भदोही की ओर जा रहा था । पुलिस ने वृद्ध शव पीएम को भेज दिया । अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।  दूसरी घटना इसी मार्गप पर  चकिया चौथार  तिराहे के पास हुई ।यह देर रात की घटना है । हादसे में जान गवाने वाला  युवक संतोष कन्नौजिया 26 भदोही कोतवाली के अस्ती गाँव का निवासी था । वह सुरियावा थाने के  कोल्हुवा पांडेयपुर गाँव में अपने मामा के यहाँ आया था । देररात सुरियावा बाजर से सामन लेकर बाइक से मामा के घर जा रहा था । चकिया तिराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहां हालत नाजुक होने पर सन्तोष कन्नौजिया को वाराणसी रेफर कर दिया गया । जहां रास्ते में युवक की मौत हो गयी । नयी सड़क बनने से आठ माह में तीन दर्जन से अधिक मौतें हो चूँकि हैं ।  इन मौतों की मुख्य वजह रफ्तार ही रहा है ।

Related

news 4140406187455044833

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item