भदोही: नवजात शिशु का शव नहर में उतराया मिला

 भदोही। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगागापुर गांव के एक नहर में नवजात शिशु का शव उतराया देख  सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने नवजात शिशु का शव नहर से निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के आयत रोड स्थित एआरएस डाइंग कंपनी के समीप एक नहर में आज सुबह एक नवजात शिशु का शव उतराया पाया गया। नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ पड़ी। ग्रामीणों ने नवजात शिशु का शव नहर से बाहर निकालकर तथा आपस में चंदा एकत्रित कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।हालाँकि पुलिस ने जानकारी से अनभिज्ञता जतायी है ।

Related

news 8201536792743184223

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item