* मानीकला होकर आजमगढ़ से शुरू होगी नयी बस सेवा
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_998.html
खेतासराय (जौनपुर)।आजमगढ़ से मानीकला-जौनपुर होकर वाराणसी जाने के लिये एक
नयी परिवहन निगम की बस सेवा शुरु होने जा रही है।इससे ग्रामीण क्षेत्रों से
जिला मुख्यालय तक जाने वालों की समस्याएं खत्म हो जायेंगी।इसके लिये
परिवहन विभाग के राज्यमंत्री यासर शाह से अनुमति मिल गयी है।
इस आशय की जानकारी देते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सदस्य कार्यकारिणी मो. आजम खान (एडवोकेट) को खास बात-चीत के दौरान बताया।उन्होंने ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिये यह बस सेवा 15 फरवरी से शुरु हो जायेगी।क्षेत्र के सोंगर, मानीकला, बरंगी, मवई समेत आजमगढ़ के मार्टिनगंज और भादों गांव वालों के लिये कोई बस सेवा की सुविधा नहीं थी।जिस कारण इन ग्रामवासियों को जिला मुख्यालय तक जाने में असुविधा होती थी।
ग्रामीणों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मीडिया प्रभारी मो.आजम खान ने एक रोडवेज बस चलाये जाने की मांग उठाई।इसके लिये उन्होंने परिवहन राज्य मंत्री यासर शाह से मिलकर एक पत्रक सौंपा।राज्यमंत्री यासर शाह ने इस मामले को गम्भीरता से लिया।और ग्रामीणों की सुविधा के लिए 15 फरवरी से राज्य परिवहन निगम की बस आजमगढ़ से चलाने की स्वीकृति दे दी।
रोडवेज की यह बस 15 फरवरी से प्रतिदिन आजमगढ़ से से चलेगी।प्रात: सात बजे आजमगढ़ से बस छूटेगी।सरायमीर, सिकरौर,मार्टिनगंज, भादों होते हुए जौनपुर सीमा के सोंगर गांव पहुंचेगी।यहां से बरंगी, मानीकला होते हुए नौ बजे के करीब शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर गुरैनी पहुंचेगी।जहां से बस जौनपुर होते हुए वाराणसी जायेगी।इस बस के चलने से कचहरी जाने वाले ग्रामीणों की मुश्किलें खत्म हो जायेगी।