शिराज ए हिन्द डाॅट की खबर का असर डीएम पहुंचे तारगहना गांव

 खेतासराय (जौनपुर)।जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी गुरुवार को तारगहना पहुंचे।गांव में साफ सफाई और मात्र ग्यारह दिन में 265 शौचालय निर्मित देख वह प्रभावित हो गये।इस कार्य में लगी सर्वेश कुमार बिन्द की अगुआई वाली युवा एकता समिति की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी। मालूम हो कि इस गांव की खबर शिराज़ ए हिन्द डॉट कॉम ने प्रमुखता से पोस्ट किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए तारगहना गांव पहुंचकर गांव में हुए विकास कार्यो को देखा
 गांव में पहली बार डीएम को देख ग्रामीण फूले नहीं समा रहे थे।जूनियर हाई स्कूल परिसर में भारी संख्या में उपस्थित गांववासियों को डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने शौचालय का उपयोग करने पर बल दिया।कहा कि घर घर शौचालय बनने का सही मायने में तभी सार्थक होगा।जब गांव का हर बच्चा व हर व्यक्ति बाहर जाने के बजाय शौचालय का उपयोग करे।उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गांव संवारने की पहल करने युवाओं की खबर जब मैने शिराज़ ए हिन्द डॉट कॉम (www.shirazehind.com) में पढ़ा तो मुझे लगा कि मेरी तलाश शायद मिल गयी।ग्रामीणों को नि:स्वार्थ भावना से गांव में कर रही युवाओं की टीम का सहयोग करना चाहिये।उन्होंने बताया कि जिस दिन से पूरे गांव का हर व्यक्ति बाहर शौच करने के बजाय शौचालय का प्रयोग करना शुरू कर देगा।उस दिन तारगहना गांव एक माडल गांव की श्रेणी में आ जायेगा।महिलाओं और पुरुषों ने एक स्वर में जिलाधिकारी के उम्मीदों पर खरा उतरने का उन्हें भरोसादिया।डीएम भानुचचन्द्र ने प्रधान मंगला प्रसाद को युवाओं का सहयोग करने को कहा।
उन्होंने ने बताया कि कुल 309 परिवारों को शौचालय स्वीकृत हुआ है।जिसमें 265 शौचालय युवाओं की टीम बना चुकी है।जो लोग छूट गये हैं उन्हें भी शौचालय मिल जायेगा।इसके बाद मौके पर जाकर उन्होंने निर्मित शौचालयों का निरीक्षण किया।और गांव की युवा यूनियन एकता समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार बिन्द और  कमला प्रसाद, बसन्तलाल, कन्हैयालाल, दिवाकर, अजय, ललित कुमार समेत टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी।इस मौके पर डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत अभयराज यादव,खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव,सेक्रेटरी रमेश चन्द्र, विजययभान यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

news 5201898784847771179

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item