चोरों ने खंगाल डाला पूरा घर और सोते रहे परिजन

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के फतुही कला परियत गांव में बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों ने छत के रास्ते से घर में उतरकर लगभग 2 लाख रूपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया जिसकी जानकारी होने पर डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं निकाल पायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राधेश्याम सोनकर का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था जबकि एक बेटा व बहू घर के अंदर सो रहे थे। बीती रात चोर छत के रास्ते से घर में उतरकर बेटे व बहू के कमरे को बाहर से बंद करके घर में रखे बक्सों को पीछे के दरवाजे से घर के पीछे लगभग 2 सौ मीटर दूर ले गये जहां उसमें रखे गहने, कपड़े सहित कीमती सामान लेकर चलते बने। चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया जिस पर सूचना डाग स्क्वायड टीम खोजी कुत्ता के साथ पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेाजी कुत्ता थोड़ी दूर पर स्थित प्राइमरी स्कूल के नल पर जाकर रुक गया। इससे यह कहा जा रहा है कि लगता है कि चोरों ने वहीं हाथ-मुंह धोकर सबूत भी धोकर चलते बने। फिलहाल पुलिस टीम को कोई सफलता नहीं मिली। उधर भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर बरसठी थाने में दे दिया है।

Related

news 7284605334389300466

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item