अम्बुजानन्द ने जौनपुर की स्थिति से योगी आदित्यनाथ को कराया अवगत

  जौनपुर। जौनपुर के युवा हृदय सम्राट स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज ने गोरखपुर जाकर गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हिन्दू सम्राट योगी आदित्यनाथ जी से व्यक्तिगत मिलकर जनपद में वर्तमान की हिन्दुत्व की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। साथ ही शिव सेवा संस्थानम् द्वारा जनपद में निरन्तर किये जा रहे कार्यों पर चर्चा किया। भाजपा सांसद योगी जी से स्वामी अम्बुजानन्द की मुलाकात गोरखपुर में आयोजित विशाल संत सम्मेलन के दौरान हुई। इस दौरान अम्बुजानन्द जी ने योगी जी को मौखिक एवं लिखित रूप से जौनपुर की स्थिति से अवगत कराते हुये भविष्य के लिये आवश्यक दिशा निर्देश की बात कही जिस पर योगी जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। संत सम्मेलन से लौटकर जौनपुर आये अम्बुजानन्द ने बताया कि यहां के हिन्दुओं के लिये यह खुशी की बात है कि योगी जी यहां के बारे में चिंतन-मंथन करते रहते हैं। इतना ही नहीं, यहां के लिये उनका विशेष रूझान रहता है।

Related

news 658705544113891498

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item